पूर्व प्रमुख मगन सिंह बिष्ट ने की भर्ती घोटाले की सीबीआई जांच की मांग

देवप्रयाग। पूर्व प्रमुख मगन सिंह बिष्ट ने यूकेएसएसएससी और दूसरी सरकारी भर्तियों में हुई धांधली की जांच सीबीआई से कराने की मांग की है। उन्होंने सरकारी भर्ती में हुई धांधलियों को प्रदेश के युवाओं के साथ अन्याय होना बताया। कभी बीजेपी टिकट पर देवप्रयाग से उम्मीदवार रहे मगन सिंह भाजपा सरकार पर जमकर बरसे।

उन्होंने कहा की कांग्रेस हो या भाजपा जब-जब सत्ता में रहे उन्होंने हमेशा ही युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है। उन्होंने अधीनस्थ सेवा चयन आयोग मे हुए धांधलियों के लिए प्रदेश सरकार को जिम्मेदार बताया। उन्होंने कहा कि युवाओं के भविष्य के साथ सत्ताधारियों ने जिस प्रकार खिलवाड़ किया है उसे कतही बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। उन्होंने कहा कि सरकारी भर्तियों में जो धांधली हुई है उसकी जांच सीबीआई से कराई जानी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *