पूर्व प्रमुख मगन सिंह बिष्ट जनसम्पर्क में पहुंचे पौडीखाल, ग्रामीणों का मिला अपार समर्थन

नरेन्द्र सिंह की रिपोर्ट

कीर्तिनगर। पूर्व ब्लाक प्रमुख देवप्रयाग मगन सिंह बिष्ट की अगुवाई में पौड़ीखाल में भाजपा कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों की एक बैठक आयोजित की गई। पौड़ी खाल के प्राइमरी स्कूल में आयोजित इस बैठक में आने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं से विचार मंत्रणा की गई। बैठक में स्थानीय समस्याओं को लेकर भी चर्चा की गई। इस दौरान मौजूद ग्रामीणों ने मगन सिंह बिष्ट को 2022 में जन समर्थन देने का वादा किया। साल 2007 में भाजपा से उम्मीदवार रहे पूर्व प्रमुख मगन सिंह बिष्ट इस बार टिकट के मजबूत दावेदार माने जा रहे हैं। लिहाजा वे लगातार क्षेत्र में जनसम्पर्क में जुटे हुए हैं।

बैठक में उन्होंने भाजपा सरकार की उपलब्धियों को बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगुवाई में समाज के हर तबके का विकास हुआ है। उन्होंने कहा कि उज्जवला योजना से जहां महिलाओं को लाभ मिला, वहीं किसान सम्मान निधि से किसानों को आर्थिक मदद मिली है।

वहीं उन्होंने स्थानीय समस्याओं को जिक्र करते हुए कहा कि विकास एक सतत् प्रक्रिया है और देवप्रयाग विधान सभा में अभी कई क्षेत्रों में विकास किया जाना हैं। उन्होंने कहा कि देवप्रयाग में कई गांव मूलभूत समस्यायें हैं, जिसके लिए अभी काम किया जाना है। उन्होंने चंद्रबदनी का जिक्र करते हुए कहा कि उनके ब्लाक प्रमुख के कार्यकाल के दौरान चन्द्रबदनी मेले का आयोजन किया जाता था जिससे खास पट्टी के दर्जनों गांव के लोगों की संस्कृति और पर्यटन स्थल चन्द्रबदनी की पहचान थी।

इस अवसर पर डी०डी० पंत, धूम सिंह लिंगवाल (प्रधान कुड़डी) हरीश भट्ट (प्रधान पवेल) शूरवीर सिंह रावत (प्रधान आली) सबल सिंह (प्रधान सदना कोट) सुमेर सिंह बागड़ी (प्रधान तोली) आदि दर्जनों कार्यकर्ता व ग्रामीण मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *