पूर्व सीएम ने किया कार्यालय का उद्घाटन

देहरादून। चैत्र मास के नवरात्र के अवसर पूर्व सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने नेहरू कालोनी देहरादून में अपने कार्यालय का उद्घाटन किया। इस मौके में महापौर सुनील उनियाल गामा, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक समेत पार्टी के तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

मंगलवार को सुबह त्रिवेन्द्र रावत ने कार्यालय का उद्घाटन पूजा अर्चना व वैदिक विधि विधान से किया गया। उन्होंने हिन्दू नववर्ष के अवसर पर देश और प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी।

सत्ता हाथ से जाने के बाद से ही पूर्व त्रिवेन्द्र लगातार जनता के बीच खासे सक्रिय नजर आ रहे हैं। वे पार्टी कार्यकर्ताओं और आम जनता से मिलजुल रहे हैं। वहीं इस कड़ी में कार्यालय के उद्घाटन को लेकर सियासी हलकों में अपने तरह की चर्चायें चल रही है।

वहीं कार्यालय के उद्घाटन के मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक की मौजूदगी भी यह बताती है कि संगठन पर अभी उनकी पकड़ ढीली नहीं हुई है। फिलहाल त्रिवेन्द्र रावत के लगातार जनसम्पर्क और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात सुर्खियां बटोर रही है। और सियासी जानकार उनकी इस तरह की सक्रियता के अपने-अपने मायने निकाल रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *