गढ़वाल विश्वविद्यालयः सीयूईटी परीक्षा के माध्यम से होंगे बीए और एमएड में एडमिशन

देहरादून। एचएनबी गढ़वाल विवि से सम्बद्ध कॉलेज में बीए और एमएड में दाखिला लेने के लिए कॉमन एंट्रेस टेस्ट देना होगा। इसके लिए सीईयूटी की वेबसाइट पर 18 जून तक ऑनलाइन आवेदन किए जा सकते हैं।

एसोसिएशन ऑफ सेल्फ फाइनेंस इंस्टीट्यूट उत्तराखण्ड के अध्यक्ष डॉ० सुनील अग्रवाल ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विवि द्वारा पूर्व में बीएड में प्रवेश के लिए विवि स्तर पर प्रवेश परीक्षा कराई जाती थी। लेकिन इस साल सीईयूटी के माध्यम से ही प्रवेश प्रक्रिया होगी। बीएड और एमएड के अलावा अन्य कोर्सो में प्रवेश पूर्व की तरह ही होंगे।

यहां करें आवेदनः cuet.nta.nic.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *