रंगारंग कार्यक्रम के साथ घाट कालेज में सात दिवसीय शिविर का समापन

गोेपेश्वर। शहीद जगदीश प्रसाद पुरोहित राजकीय महाविद्यालय घाट के राष्ट्रीय सेवा योजना का सात एक दिवसीय विशेष शिविर का रविवार समापन हो गया। समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत प्रतिनिधि रिटायर कर्नल हरेंद्र सिंह रावत , कार्यक्रम अध्यक्ष महाविद्यालय घाट के प्राचार्य प्रो के एन बरमोला, विशिष्ट अतिथि अब्बल सिंह कठैत, दिलबर सिंह रावत, लोक गायक बीरंद्र सिंह नेगी, पूर्व महासचिव छात्र संघ डीएवी कॉलेज भगवती प्रसाद मैंदोली, संध्या देवराडी, प्रधान फरकैत, प्रधान उस्तोली आदि लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन करके किया गया।उसके बाद स्वयं सेवियों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम और नशा मुक्ति पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम अधिकारी कुलदीप द्वारा सम्पूर्ण 7 दिन की आख्या प्रस्तुत की गई। और अंत में पारितोषिक देकर स्वयं सेवियों का उत्साह वर्धन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *