आजादी के अमृत महोत्सव पर गर्ल्स कैडैट्स करेंगे विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम

देहरादून। उत्तराखंड बालिका वाहिनी डीबीएस (पीजी) कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स द्वारा 27 सितंबर 2021 – 10 अक्टूबर 2021 तक फ्रीडम टाइमलाइन सेशन -‘आजादी का अमृत महोत्सव’ मनाया जाएगा। जिसका उदेश्य लोगों को स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान और त्याग के बारे में जानकारी देना है।

इस दौरान देश की अदम्य भावना के उत्सव दिखाने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। इनमें ड्रामा, पोस्टर, वीडियो, पी.पी.टी, स्पीच,स्किट एवं आर्टिकल आदि शामिल हैं। यह सब 11 उत्तराखंड बालिका वाहिनी ( ए. एन. ओ.) कैप्टन. डॉक्टर. महिमा श्रीवास्तव की देखरेख मे किया जाएगा। जिसमे 11 उत्तराखंड बालिका वाहिनी की एन. सी. सी. कैडेट्स भी शामिल रहेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *