यात्रियों से भरी जीएमओयू की बस खाई में गिरी

अल्मोड़ा। यात्री को वापस रामनगर लेकर आ रही गढ़वाल मोटर्स यूजर्स की बस कूपी क्षेत्र के समीप दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर है। बस गोलिखाल क्षेत्र से यात्रियों को रामनगर लेकर आ रही थी। इस यात्री बस के गिरने में कई लोगो की हताहत होने की सूचना है।

मौके पर राहत एवं बचाव कार्य चलाया जा रहा है। एसडीआरएफ की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है।
हादसे का शिकार हुई बस नैनीडांडा के किनाथ से सवारियों को लेकर जा रही थी। बस को रामनगर जाना था। बताया जा रहा है कि ये बस सारड बैंड के पास नदी में गिरी है। बस सवारियो से खचाखच भरी थी बस दुर्घटना की वजह गाड़ी का टायर फटना बताया जा रहा है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *