रंग लाई विधायक कंडारी की मेहनत, नैखरी में बनेगा श्री देव सुमन विवि का कैंपस

देहरादून। देवप्रयाग विधानसभा के लिए बड़ी खबर है। विधायक विनोद कण्डारी की पहल पर राजकीय महाविद्यालय चन्द्रबदनी नेख़री को श्री देव सुमन विश्वविद्यालय का परिसर बनाया गया है। इसको लेकर शासनादेश जारी हो गया है।
इस महाविद्यालय के श्रीदेव सुमन परिसर बनाए जाने के दूरगामी सुखद परिणाम सबके सामने होंगे। विधायक कंडारी ने सीएम पुष्कर सिंह धामी के सामने यह मांग उठाई थी।

मुख्यमंत्री ने नेख़री महाविद्यालय को श्री देवसुमन का परिसर बनाने की बात कही थी। बुधवार को राज्यपाल की ओर से इसकी स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। नेख़री महाविद्यालय के श्री देवसुमन विवि का परिसर घोषित होने से स्थानीय लोगों में हर्ष का माहौल बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *