पब्लिक हैल्थ विषय पर इंटरनेशनल सेमिनार का किया गया आयोजन

देहरादून। शनिवार को डॉ० अशोक फाउंडेशन इंटरनेशनल सोसाइटी फॉर एजुकेशन, हेल्थ एंड साइंस और साई ग्रुप ऑफ़ इंस्टीटूशन के संयुक्त तत्वावधान मे इंटरनेशनल कांफ्रेंस ऑन एजुकेशन एंड हेल्थ का आयोजन किया गया। कांफ्रेंस का शुभारम्भ मुख्य अतिथि गीता खन्ना, अध्यक्ष बाल एवम युवा संरक्षण, उत्तराखंड सरकार, डॉक्टर अशोक, रानी अरोरा, वाईस चेयरपर्सन साई ग्रुप ऑफ़ इंस्टीटूशन्स, डॉ० संध्या डोगरा प्रिंसिपल साई इंस्टिट्यूट ऑफ़ पैरामेडिकल एंड अलाइड साइंसेज एवम डॉक्टर आरती रौथाण हेड ऑफ़ डिपार्टमेंट पब्लिक हेल्थ साई ग्रुप ऑफ़ इंस्टीटूशन्स ने दीप प्रज्वलित करे किया।

.इस कांफ्रेंस का उद्देश्य स्टूडेंट्स को हेल्थ एजुकेशन से जोड़ना और उनमे रिसर्च ओरिएंटेड स्टडी के तरफ बढ़ना रहा।

कांफ्रेंस मे उपस्थित शोधार्थियों एवं छात्र-छात्राओं को टेक्सास यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर डॉक्टर सुभाष सी चौहान, डॉक्टर मुरली एम् यल्लापु, डॉक्टर सीमा खान एवं डॉक्टर अनुपम धस्माना ने सम्बोधित किया। कांफ्रेंस मे एक पोस्टर मेकिंग कम्पटीशन भी रखा गया, जिसमे अपूर्व, विपिन एवम राहुल को प्रथम, रवीना एवं आशीष को द्वितीय और दीक्षा को तृतीय पुरुस्कार प्राप्त हुआ। कांफ्रेंस का संचालन डॉक्टर सोनम गुप्ता एवम प्रियंका जोशी असिस्टेंट प्रोफेसर साई ग्रुप ऑफ़ इंस्टीटूशन्स ने किया।

इस सेमिनार की आयोजन सचिव आरती रौथाण रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *