कीर्तिनगरः लक्षमोली-हिंसरियाखाल मोटर मार्ग दे रहा हादसों को न्यौता,

श्रीनगर। कीर्तिनगर लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत लक्षमोली-हिंसरियालखाल मोटर मार्ग कई जगह खस्ताहाल स्थिति में है। जिसे चलते वाहनों की आवाजाही बुरी तरह प्रभावित हो रही हैं। इन स्थानों में सबसे ज्यादा दिक्कते दुपहिया वाहनों की आवाजाही में हो रही है। विभाग की लापरवाही के चलते यहां पर दुर्घटनाओं का खतरा बना हुआ है।

लक्षमोली-हिंसरियाखाल मोटर मार्ग पर डडुवा स्थित शराब बॉटलिंग प्लांट के कारण बड़े-बड़े ट्रकों की आवाजाही बनी हुई है। जिसके कारण मार्ग पर जगह-जगह पेंटिंग उखड़ कर गड्ढे हो गए हैं। प्लांट के बाहर करीब चार सौ मीटर एरिया में सड़क की सबसे बुरी स्थिति बनी हुई है। यहां पर दुपहिया वाहनों के कई बार रपटने से लोग चोटिल भी हो रहे है।

प्रशासन एवं लोनिवि से कई बार यहां पर स्थिति सुधारने की गुहार लोग लगा चुके हैं। बावजूद स्थिति जस की तस बनी हुई है। लोगों का कहना है कि प्लांट के बाहर बड़ी संख्या में सड़क किनारे ट्रक भी खड़े रहे हैं। जिससे यहां पर मार्ग संकरा व खस्ताहाल स्थित में होने से हर समय खतरा बना रहता है। लोगों ने जल्द से जल्द विभाग से मार्ग की स्थिति सुधारनें की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *