कोविड गाइडलाइन के साथ कुम्भ का शाही स्नान सम्पन्न

हरिद्वार। कुंभ में चैत्र पूर्णिमा पर अखाड़ों ने हरकी पैड़ी पर शाही स्नान किया है। सबसे पहले निरंजनी अखाडे के सचिव और मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री रविन्द्र पुरी के नेतृत्व में संत शाही स्नान के लिए पहुंचे। इनके बाद जूना अखाड़ा, श्री अग्नि और आवाहन अखाडे के साधु संत ब्रह्मकुंड हरकी पैड़ी पर अखिल भारतीय अखाडा परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री व जूना अखाड़े के अन्तर्राष्ट्रीय संरक्षक श्री महंत हरिगिरि के नेतृत्व में हरकी पैड़ी पर स्नान कर रहे हैं। इस अवसर पर मेलाधिकारी श्री दीपक रावत ने सभी संतों का स्वागत किया।

मेलाधिकारी दीपक रावत ने कहा कि शाही स्नान के दौरान उत्तराखंड सरकार की गाइडलाइंस को पूरी तरह ध्यान में रखते हुए कुंभ की सभी परंपराओं का पालन भी किया जा रहा है। अखाड़ों से साधु-संत सीमित संख्या में स्नान के लिए आ रहे हैं। उनके द्वारा वाहन भी सीमित संख्या में प्रयोग किये जा रहे हैं। इसके अलावा स्नान के लिए जो समय सारिणी मेला पुलिस-प्रशासन ने तय की है, उसका पूर्ण रूप से पालन किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *