गृहक्षेत्र पहुंचने पर श्रम संविदा बोर्ड के अध्यक्ष कैलाश पंत का हुआ जोरदार स्वागत

भतरोजखान। सरकार में नवदायित्व मिलने के उपरान्त प्रथम बार गृहक्षेत्र पहुंचने पर श्रम संविदा बोर्ड के अध्यक्ष कैलाश पंत का भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनता ने  किया। कैलाश पंत इन दिनों गृह क्षेत्र के दौरे पर हैं। इससे पहले विगत दिवस काशीपुर और रामनगर में पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनता ने उनका भव्य स्वागत किया।

रामनगर प्रवास के बाद कैलाश पंत भतरौज खान के लिए रवाना हुए। जहां घट्टी, भतरोज खान और उनके पैतृक सिरमौली में उनके स्वागत के लिए जन-सैलाब उमड़ पड़ा। स्थानीय लोगो ने गाजे-बाजे और सराई नृत्य के साथ कैलाश पंत का अभूतपूर्ण एवं भव्य स्वागत किया। कैलाश पंत को श्रम संविदा बोर्ड में जिम्मेदारी मिलने पर कार्यकर्ताओं में बड़ा उत्साह नजर आया। स्थानीय लोगों ने कैलाश पंत के जोरदार नारे लगाए।

इस मौके पर कैलाश पंत ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की अगुवाई में देश दुनिया में भारत का मान बड़ा है। प्रदेश में युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश का चहुंमुखी विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश नेतृत्व ने जो उनपर भरोसा जताया है वे उसपर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। वहीं उन्होंने इस अभूतपूर्व स्वागत के लिए युवाओं, मातृशक्ति, एवं स्थानीय जनता का आभार प्रकट किया।

इस मौके पर त्रिलोक सिंह भंडारी, संदीप खुल्बे, राजेन्द्र बिष्ट, निर्मला शर्मा, कविता मनराल, आनंद कडाकोटी, हरीश सिंह, बचे सिंह, कुबेर सिंह, नंदन अधिकारी, फ़क़ीर सिंह, धन सिंह रावत, दिनेश जोशी प्रकाश पंत, उमेश करगेती, देवेश खुल्बे, , ललित मोहन, संजय मेहरा, राजेन्द्र सिंह, मदन सिंह, कैलाश नेगी, कविता मनराज, त्रिभुवन सिंह नेगी, आनंद सिंह भुवन नेलवाल समेत हजारों की संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *