सहसपुर से कांग्रेस नेता राकेश नेगी ने प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल का माल्यार्पण कर किया स्वागत

देहरादून। मंगलवार को उत्तराखण्ड कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने अपना पद भार ग्रहण किया। इस मौके में पार्टी कार्यकर्ताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दी।

मंगलवार को कांग्रेस के नवनियुक्त समेत पार्टी के बड़े पदाधिकारियों ने अपना पद भार ग्रहण किया। नये पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण में कार्यकर्ताओं पर जोश और उत्साह नजर आया। प्रदेशभर से अपने नेताओं को शुभकामनाएं देने के लिए कार्यकर्ता देहरादून पहुंचे और उन्होंने सभी नवनियुक्त पार्टी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी।

वहीं सहसपुर से युवा नेता राकेश सिंह नेगी अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देने पहुंचे।

गौरतलब है कि मिशन 2022 को फतह करने के लिए पार्टी ने अध्यक्ष के साथ चार कार्यकारी अध्यक्षों की नियुक्ति की है। पार्टी के बड़े नेता हरीश रावत को चुनाव प्रचार समिति को अध्यक्ष बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *