लोकसभा चुनावः भाजपा उम्मीदवार के समर्थन में कैलाश पंत ने बुराड़ी और शाहदरा में किया जनसम्पर्क

नई दिल्ली। अध्यक्ष, श्रम संविदा बोर्ड उत्तराखण्ड एवं दर्जा मंत्री कैलाश पंत ने शनिवार को उत्तर-पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी मनोज तिवारी के समर्थन में उत्तर-पूर्वी दिल्ली लोकसभा के अंतर्गत बुराड़ी विधानसभा और शाहदरा क्षेत्र में जनसम्पर्क किया।

इस दौरान कैलाश पंत ने केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की उपलब्धियां भी गिनाई। उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता से मिल रहे अपार समर्थन से यह स्पष्ट दिल्ली की सातों लोकसभा सीटें भाजपा प्रचंड बहुमत से विजय होने जा रही है। इस दौरान उन्होंने जनता से भाजपा उम्मीदवार मनोज तिवारी को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील भी की। कैलाश पंत ने लोगों से आगामी 25 मई को अधिक से अधिक मतदान करने में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने का आव्हान भी किया।

इस अवसर पर गोपाल झा, गुलाब सिंह रावत, प्रभाकर झा, गिरीश बलूनी, दीपक त्यागी, राकेश नेगी, हरिकेश तिवारी, रेखा रावत, संगीता, लक्ष्मी रावत सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *