Home उत्तराखंड महेश बने उपनल महासंघ के संगठन मंत्री

महेश बने उपनल महासंघ के संगठन मंत्री

105
0

देवप्रयाग। सोमवार को देहरादून में उपनल महासंघ की बैठक आहूत की गयी, जिसमे उपनल महासंघ की प्रदेश कार्यकारिणी का गठन व पदों का विस्तार किया गया। इसी क्रम में पेयजल निगम उपनल महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष महेश चंद्र को उपनल महासंघ के संगठन मंत्री पदभार दिया गया। महेश ने उपनल महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष व महामंत्री सहित समस्त पदाधिकारियों का धन्यवाद प्रकट किया।

नवनियुक्त संगठन मंत्री महेश ने कहा कि महासंघ की सेवा और सफलता के लिए वे हमेशा तैयार हैं, और हमेशा हक की लड़ाई लड़ते रहेंगे। महेश उन्होंने कहा कि जलनिगम में कार्यरत उपनल कर्मियों के लिए वे हमेशा आगे रहेंगे। जलनिगम के उपनल कर्मियों द्वारा महेश को महासंघ के संगठन मंत्री बनने पर बधाइयां दी। वही उपनल महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष व महामंत्री ने कहा कि महेश के जज्बे और संगठन के प्रति भावनाओं को देखते हुए उन्हें संगठन मंत्री का पद दिया गया है। महेश वर्तमान में जल निगम देवप्रयाग में कार्यरत हैं व जलनिगम के उपनल महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष भी हैं। महेश सामाजिक कार्यों ने भी काफी आगे रहते हैं।

Previous articleविश्व पर्यटन दिवस के मौके पर हिमालय दर्शन सेवा का किया शुभारंभ
Next articleअंकिता भण्डारी हत्याकांडः दिवंगत अंकिता के परिजनों को दी जाएगी 25 लाख की आर्थिक सहायता, आदेश जारी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here