महेश बने उपनल महासंघ के संगठन मंत्री

देवप्रयाग। सोमवार को देहरादून में उपनल महासंघ की बैठक आहूत की गयी, जिसमे उपनल महासंघ की प्रदेश कार्यकारिणी का गठन व पदों का विस्तार किया गया। इसी क्रम में पेयजल निगम उपनल महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष महेश चंद्र को उपनल महासंघ के संगठन मंत्री पदभार दिया गया। महेश ने उपनल महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष व महामंत्री सहित समस्त पदाधिकारियों का धन्यवाद प्रकट किया।

नवनियुक्त संगठन मंत्री महेश ने कहा कि महासंघ की सेवा और सफलता के लिए वे हमेशा तैयार हैं, और हमेशा हक की लड़ाई लड़ते रहेंगे। महेश उन्होंने कहा कि जलनिगम में कार्यरत उपनल कर्मियों के लिए वे हमेशा आगे रहेंगे। जलनिगम के उपनल कर्मियों द्वारा महेश को महासंघ के संगठन मंत्री बनने पर बधाइयां दी। वही उपनल महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष व महामंत्री ने कहा कि महेश के जज्बे और संगठन के प्रति भावनाओं को देखते हुए उन्हें संगठन मंत्री का पद दिया गया है। महेश वर्तमान में जल निगम देवप्रयाग में कार्यरत हैं व जलनिगम के उपनल महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष भी हैं। महेश सामाजिक कार्यों ने भी काफी आगे रहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *