विधायक कण्डारी ने लाभार्थियों को बांटे सीएम महालक्ष्मी किट

नरेन्द्र सिंह की रिपोर्ट

देवप्रयाग। देवप्रयाग ब्लॉक मुख्यालय हिंडोलाखाल में क्षेत्रीय विधायक विनोद कंडारी ने 50 लाभार्थियों को मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट का वितरण किया। इस दौरान कंडारी ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ घर-घर पहुंचे इसके लिए युद्धस्तर पर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता भी इसमें तन-मन से जुटे हुए हैं।

उन्होंने देवप्रयाग विधानसभा में किए जा रहे विकास कार्यों को भी लोगों के समक्ष रखा। कहा गत साढ़े चार वर्षों में विधानसभा में सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य व शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य किए गए हैं। केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ आम आदमी को मिले इसके लिए भाजपा कार्यकर्ता भी अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख सूरज पाठक, पिंकी देवी, संतोष बिष्ट, विजय पंवार, संजय पहाड़ी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *