विधायक कण्डारी ने मोटरमार्ग और पार्किंग का किया शिलान्यास

नरेन्द्र सिंह की रिपोर्ट

कीर्तिनगर। विधानसभा देवप्रयाग के अंतर्गत हिंडोलाखाल-घंडियालधार (मयाली) डाण्डा मोटरमार्ग का नवनिर्माण और हिंडोलाखाल बाजार में पार्किंग निर्माण कार्य का देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी ने शिलान्यास किया। इस मौके पर क्षेत्र की जनता ने पार्किंग और मोटरमार्ग की सौगात देने पर विधायक का फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया।

इस मौके पर विधायक विनोद कंडारी ने कहा कि हिंडोलाखाल में पार्किंग की सुविधा मिलने से लोगों को जाम से नहीं जूझना पड़ेगा। हिंडोलाखाल की जनता लम्बे समय से पार्किंग की मांग कर रही थी। विधायक कण्डारी ने कहा कि उन्होने जितने भी वायदे जनता से किए थे उसे पूरा करने का प्रयास किया है। बिजली, पानी, स्वास्थ्य और मोटरमार्ग की सुविधा देवप्रयाग विस की जनता को मिले इसके लिए काम किया जा रहा है।

इस अवसर पर देवप्रयाग मंडल अध्यक्ष अशोक तिवाड़ी, मंडल महामंत्री ज्योति कैंतुरा, ब्लॉक प्रमुख सूरज पाठक, संजय पहाड़ी, पूर्व मंडल अध्यक्ष देवप्रयाग शशि ध्यानी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *