विधायक विनोद कण्डारी ने गहड़ गांव की सड़क का किया शिलान्यास

कीर्तिनगर। शुक्रवार का दिन कीर्तिनगर तहसील के गहड गांव के लिए खुशियों भरा रहा। ग्रामीणों की सालों पुरानी सड़क की मांग पूरी होने जा रही है। क्षेत्रीय विधायक विनोद कंडारी ने मोटर मार्ग का शिलान्यास कर ग्रामीणों की वर्षाे पुरानी मांग को पूरा किया। सड़क का शिलान्यास होते देख ग्रामीणों के चेहरे खिल उठे। विधायक विनोद कंडारी ने कहा कि क्षेत्रीय विकास के लिए वे प्रतिबद्ध हैं।

इस अवसर पर जिला महामंत्री नरेंद्र कुंवर, ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष विकास मेहरा, ठेकेदार संघ अध्यक्ष देवेंद्र बुटोला मण्डल अध्यक्ष प्रमेंद्र पंवार, ग्राम प्रधान गहड अमित कैंतुरा लोक निर्माण विभाग कीर्तिनगर सहायक अभियंता निरंजन सिंह रावत, क्षेत्र पंचायत सदस्य जयपाल राणा, वरिष्ट पत्रकार रणजीत जाखी, दीपक राणा समेत ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *