अकरी बारजूला पपिंग योजना के अधिकारियो की लापरवाही ग्रामीणों पर पड़ रही भारी 

नरेन्द्र सिंह की रिपोर्ट

कीर्तिनगर – अकरी बारजूला सामूहिक पपिंग योजना मे अधिकारियो कर्मचारियो की लापरवाही का खामियाजा कपरोली ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है! आये दिन पपिंग योजना पर सवालिया प्रसन चिन लगते आ रहे है! मामला कीर्तिनगर के कपरोली गांव का है जहाँ प्रधानमंत्री की हर घर नल हर घर जल योजना मात्र कागजो मे दिखती है पर धरातल पर उतरती नज़ार नहीं आ रही है!

आज भी कही जगह है जहाँ पानी की सप्लाई नहीं हो पा रही है! हाल ही मे बेखौफ अधिकारों व कर्मचारियो की लापरवाही से गांव की सप्लाई टैंक को खुला छोड़ दिया गया जिसके कारण कही घरों मे पानी नहीं पहुंच पाया! स्थिति ये है की अधिकारियो के संज्ञान मे बार बार शिकायत की जाती है किन्तु बेखौफ अधिकारी मामले को हल करने के वजाए शिकायतो का निस्तारण नहीं करते है!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *