कण्डोलिया पार्क का नया अवतार, सैलानियों के स्वागत को तैयार


पौड़ी। पौड़ी का कण्डोलिया पार्क पर्यटकों के स्वागत के लिए अपने नये अंदाज में तैयार है। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र रावत ने गुरूवार को इस पार्क का लोकार्पण किया। इस पार्क को बच्चों से लेकर बुजुर्गो हर उम्र के लोगों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है ।

इस पार्क में म्यूजिक फाउंटेन, लाइटिंग सिस्सम भी हैं। यहां बच्चों के लिए ओपन थियेटर, ओपर जिम, स्केटिंग रिंग बनाए गये हैं। साथ ही यहां पर्यटकों के ठहरने के लिए काॅटेज भी तैयार किए गए हैं। पार्क में उत्तराकाशी के कोटी बनाल शैली से बनाया गया रेस्टोंरेट भी है।

पौड़ी के डीएम धीरज सिंह गबरियाल ने बताया कि पार्क में हर दिन स्थानीय शैली में सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन की व्यवस्था भी की गई। कण्डोलिया पार्क स्वरोजगार के लिहाज से भी स्थानीय लोगों के मददगार साबित होगा। वहीं पौड़ी के स्थानीय निवासी इस पार्क को लेकर खासे उत्साहित हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *