एन एस एस यूनिट ने परिसर सफाई के साथ मनाया एक दिवसीय शिविर

महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वाधान में ‘स्वच्छता ही सेवा’ पखवाड़ा के अंतर्गत एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया।

बताते चले कि इस अवसर पर धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी डॉ मनोज फोन्दणी ने स्वम सेवियों को राष्ट्रीय सेवा योजना के मूल तत्वों से अवगत करवाया । तत्पश्चात महाविद्यालय परिसर एवं आस पास वृहद स्वछता अभियान चलाया गया, जिसमे महाविद्यालय परिवार के समस्त प्राध्यापकों, छात्रों तथा कर्मचारियों ने श्रम दान किया।

इस अवसर पर कॉलेज प्राचार्य डॉ यू सी मैठाणी, डॉ राजपाल रावत, डॉ सुशील कुमार कगडियाल, डॉ कमल कुमार बिष्ट, डॉ विक्रम सिंह बर्त्वाल,डॉ नताशा,डॉ संजय कुमार,डॉ सुधारानी, अजय पुंडीर आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *