प्रदीप थलवाल अध्यक्ष एवं शक्ति सिंह अवै0 महासचिव चुने गये

देहरादून। रिपब्लिक फाउंडेशन सोसाइटी की पंचवर्षीय प्रबन्ध कारिणी समिति के लिए प्रदीप थलवा अध्यक्ष एवं शक्ति सिंह अवैतनिक महासचिव चुने गये है। प्रबंध कारिणी समिति के पंचवर्षीय चुनाव की अधिसूचना 10 मई को जारी की गयी थी। जिसके क्रम में 20 मई को चुनाव अधिकारी सचिन बारी की देखरेख में प्रबंध कारिणी समिति के चुनाव सम्पन हुये।

प्रबंधकारिणी का चुनाव विशेष साधारण सभा के माध्यम से संस्थान के सभागार में सम्पन्न हुए। संस्थान के संविधान के अनुसार अगर किसी भी पद के लिये एक से अधिक आवेदन नहीं प्राप्त होते है तो सर्वसम्मति से चुनाव प्रक्रिया पूर्ण की जाती है। जिसकेेेे क्रम में निर्वाचन अधिकारी सचिन बारी द्वारा प्रबंधकारिणी चुनाव सर्वसम्मति से पूर्ण करवाये गये। प्रस्ताव पर निर्वाचन अधिकारी की उपस्थिति में बहुमत/सर्वसम्मति से नव निर्वाचित कार्यकारिणी घोषित की गई। नई प्रबंध कारिणी समिति में प्रदीप थलवाल अध्यक्ष, विकास सिसोदिया उपाध्यक्ष, शक्ति सिंह बर्तवाल अवै0 महासचिव, अमेन्द्र बिष्ट उप सचिव, प्रीती चौहान कोषाध्यक्ष, सुमित्रा देवी सदस्य, कविता सदस्य, जसवंत सिंह पंवार सदस्य चुने गये। संस्था नियमावली के अनुरूप नवीन कार्यकारिणी का कार्यकाल आगामी 05 वर्ष रहेगा।

गौरतलब हो कि रिपब्लिक फाउंडेसन सोसाइटी लोकतांत्रिक मूल्यों का सशक्तिकरण, सामाजिक सरोकारों के प्रति जन समुदाय को संघर्षशील बनाना, मानव अधिकार संरक्षण हेतु सामाजिक न्याय को बढ़ावा, सामाजिक सौहार्द के लिए प्रगतिशील शक्तियों को और अधिक बल देने के साथ ही सतत सामाजिक विकास हेतु सभी पिछड़े वर्गों के साथ मिलकर कार्य कर रही है। संस्था सार्वजनिक एवं सर्व हितैशी कार्यों को प्रोत्साहन देने के साथ लिंगभेद की समाप्ति के लिए महिलाओें के समान अधिकारों की रक्षा करना और आश्रित/ असहाय लोगों की सहायता के साथ ही जनसेवा के लिए नागरिकों को पिछले लंबे समय से प्रेरित रह रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *