पूर्व ब्लाक प्रमुख की मलेथा में जनसभा, कहा-स्थानीय प्रतिनिधि ही कर सकता है क्षेत्र का विकास

नरेन्द्र सिह की रिपोर्ट

कीर्तिनगर। शुक्रवार को मगन सिंह बिष्ट ने वीर शिरोमणि माधोसिंह भंडारी की जन्मभूमि से चुनावी बिगुल बजा दिया है। उन्होंने कहा की भारतीय जनता पार्टी जमीन से जुडी पार्टी है जो सबका साथ और सबका विकास करने के लिए प्रतिबद्ध है। अपने सम्बोधन मे पूर्व प्रमुख देवप्रयाग मगन सिंह बिष्ट ने कहा कि देवप्रयाग विकाश के लिहाज से पिछड़ा क्षेत्र है। मलेथा शिरोमणि माधो सिंह के बलिदान की भूमि है, जिसका देश-विदेश मे अपनी अलग पहचान है। उन्होंने पूर्व मंत्री नैथानी पर बाहरी लोगो को लाभ पहुंचाने का आरोप लगाया। मगन सिंह बिष्ट ने पूर्व कैबिनेट मंत्री दिवाकर भट्ट पर निशाना साधते हुए देव प्रयाग विधानसभा की अनदेखी और उपेक्षा का आरोप लगाया।

मगन सिंह ने कहा की आज तक देव प्रयाग वासियो ने बाहरी लोगो के हाथो मे सत्ता सौपी है, जिसका परिणाम आज यहां की स्थानीय जनता भुगत रही है। यदि स्थानीय होने के नाते अगर यहाँ की जनता मुझे नेतृत्व करने का मौका देती है तो देव प्रयाग मे चहुमुखी विकास होगा। उन्होंने अपने देवप्रयाग प्रमुख क़े कार्यकाल को याद करते हुए चंद्रबदनी सिद्धपीठ मेला को पर्यटक स्थल पर पहचान दिलाने का काम किया। वहा पार्किंग की व्यवस्था की।

मगन ने कहा की मोदी जी के नेतृत्व मे देश उन्नति कर रहा है। सबका साथ सबका विकास भाजपा का मूलमंत्र है। उन्होंने कहा की यदि मुझे भाजपा हाईकमान मुझ भरोसा जताती है तो मै विश्वास दिलाता हूं कि जीवन के अंतिम सांस तक मै देवप्रयाग की जनता की सेवा करता रहूँगा।

इस अवसर पर डी डी पंत, सुरवीर बिष्ट, सुरेश तिवाड़ी, धूम सिंह लिंगवाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य धनवीर रावत, विक्रम बिष्ट, पूर्व सभासद कीर्तिनगर जय सिंह समेत सैकड़ो ग्रामीण मौजूद रहे। विजय संकल्प रैली मलेथा संचालन पूर्व प्रधान मलेथा शूरवीर बिष्ट ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *