देहरादून। 4 सितम्बर को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सीएम आवास स्थित जनता दर्शन हॉल में जन समस्याओं को सुनेंगे। सरकारी विज्ञप्ति के मुताबिक सीएम धामी मौके पर ही जनसमस्याओं का निस्तारण किया जाएगा। शनिवार 4 सितम्बर को पूर्वाह्न 10 बजे से मध्यान्ह 12 बजे तक जनता मिलन कार्यक्रम का आयोजन होगा। आमजन अपनी समस्याओं को सीधे मुख्यमंत्री के समक्ष रख सकेंगे।
मुख्यमंत्री आवास पर होगा जनता मिलन कार्यक्रम, मौके पर किया जाएगा समस्याओं का निस्तारण
