‘राखी वीर सैनिकों के नाम’ कार्यक्रम का किया गया आयोजन

देहरादून। उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय परिसर कार्यालय, देहरादून द्वारा एक राखी-वीर सैनिकों के नाम कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें विश्वविद्यालय की अनेक छात्राओं द्वारा सीआरपीएफ के वीर सैनिकों को राखी बांधी गयी।

कार्यक्रम में सीआरपीएफ के महानिरीक्षक भानु प्रताप सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि परिवहन विभाग की डी0जी0एम0ओ0(वित्त) सरिता गुलाटी, मुख्य वक्ता के रूप में यू0सी0एफ0 प्रबन्ध निदेशक सुश्री रामेन्द्री मंद्रवाल, प्रभारी निदेशक सुभाष रमोला, डा भावना डोभाल मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ0 अंजलि सेमवाल ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *