राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दी

देहरादून। राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने समस्त प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

अपने संदेश में राज्यपाल श्रीमती मौर्य ने कहा कि भाई-बहन के बीच स्नेह, सम्मान व सुरक्षा की भावना को दर्शाता रक्षाबंधन का त्यौहार हमारी संस्कृति और परम्पराओं का प्रतीक है। यह पर्व भारतीय समाज में नारी एवं बहनों को दिया जाने वाले विशेष स्थान, सामाजिक प्रतिष्ठता को भी प्रदर्शित करता है।

राज्यपाल ने कहा कि प्रेम, स्नेह और विश्वास का यह पर्व सामाजिक सौहार्द एवं आपसी भाई-चारे को भी बढ़ता है। ऐसे कई उदाहरण भारत के इतिहास में दर्ज हैं जिसमें भाई-बहनों ने इस सूत्र की मर्यादा का पालन और बहन की रक्षा के वचन को निभाया है। कामना है कि यह पर्व समस्त प्रदेशवासियों के शुभ एवं मंगलमय हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *