Home उत्तराखंड अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर किया रेप!

अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर किया रेप!

103
0

ऋषिकेश।  महिला का अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी के परिचित ने भी महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाए। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार तीन नवंबर को एक महिला ने तहरीर दी थी। जिसमें उसने बताया था कि प्रदीप चंद्र (26) निवासी पौड़ी ने उसे शादी का झांसा दिया देकर प्राईवेट वीडियो भेजने को कहा। महिला प्रदीप की बातों में आ गई, अब युवक महिला को वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा है। इसके साथ ही उसने जबरन महिला से शारीरिक सबंध बनाए।

पीड़िता ने बताया युवक ने अपने परिचित प्रदीप कुमार (31) निवासी पौड़ी को भी महिला की अश्लील वीडियो भेजी। जिसके बाद उसने भी महिला को ब्लैकमेल कर शारीरिक संबंध बनाए। महिला ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी ने महिला को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने दोनों आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है।

Previous articleबिहारी महासभा ने छठ पूजा पर अवकाश की मांग की
Next articleकेंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सिद्धपीठ चंद्रबदनी के किए दर्शन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here