द्वाराहाटः रानी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती पर किया गया गोष्ठी का आयोजन

द्वाराहाट। रानी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती के अवसर पर द्वाराहाट में गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में दर्जा मंत्री कैलाश पंत ने बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया।

गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए दर्जा मंत्री कैलाश पंत ने कहा कि भारतीय संस्कृति को आगे बढ़ाने में अहिल्याबाई होल्कर का अहम योगदान है। अहिल्याबाई होलकर की दूरदर्शी शासन, समाज कल्याण, धार्मिक सहिष्णुता और महिला सशक्तिकरण में उनके उल्लेखनीय योगदान को नहीं भूला जा सकता है। उनका जीवन सामाजिक न्याय और महिला सशक्तिकरण का आदर्श उदाहरण है।

कार्यक्रम में नैनीताल विधायक श्रीमती सरिता आर्या, जिला अध्यक्ष घनश्याम भट्ट, कार्यक्रम संयोजिका विमला रावत, पूर्व विधायक महेश नेगी सहित अनेकों तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे। गोष्ठी का संचालन जिला महामंत्री विनोद भट्ट ने किया जबकि अध्यक्षता विद्यालय प्रधानाचार्य श्रीमती सलोनी नेगी जी ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *