सड़क हादसाः पिक-अप खाई में गिरी, पांच की मौत, तीन अन्य घायल

टिहरी। घनसाली-धुत्तु रोड पर सौड़ के पास पिकअप वैन खाई में गिर जाने की खबर है। बताया जा रहा है कि हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई है। जबकि तीन अन्य घायल हो गए। घायलों को पास के सरकारी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के मुताबिक घटना गुरुवार दोपहर की है।

मिली जानकारी के अनुसार सौड़ के पास पिकअप वाहन खाई में गिर गई। हादसे के समय वाहन में 8 लोग सवार थे। राहगीरों ने तत्काल इस हादसे की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और लोगों को खाई से बाहर निकाला। हालांकि तबतक 5 लोगों की मौत हो चुकी थी और तीन लोग घायल थे। घायलों के पास के हॉस्पिटल में भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *