काश्तकार की जमीन में डाला सड़क का मलबा, सिंचित भूमि को कर दिया बर्बाद

कीर्तिनगर। मामला तहसील कीर्तिनगर के सोडू कोटि जाखी निमार्णाधीन मोटर-मार्ग के सोडू नमितोक मे अधिकारियो व ठेकेदार की लापरवाही का खामियाजा काश्तकार मुकेश चौहान को भुगतना पड़ रहा।

मुकेश ने बताया कि उनके सिंचित खेतो को बिना अनुमति के डंपिंग जोन बनाने से सिंचित भूमि को बर्बाद कर दिया है। आर्थिक परेशानी से जूझ रहे कश्ताकार मुकेश कई मर्तबा लोक निर्माण विभाग कीर्तिनगर के दफ़्तर के चक्कर लगा चुके है। जिम्मेदार विभाग की तरफ से कोई भी कार्रवाई नहीं की जा रही है।

उन्होंने बताया की यदि लोक निर्माण विभाग उनके सिंचित खेतो से मलबा नहीं हटाता है तो वे परिवार सहित भूख हड़ताल को मजबूर हो जायेगे। और इसकी जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग कीर्तिनगर की होंगी।

वहीं अधिशासी अभियंता डीपी आर्य अधिसासी अभियंता लोक निर्माण विभाग कीर्तिनगर ने बताया कि ठेकेदार और मुकेश चौहान की आपसी सहमति से ही खेतो मे मलबा डाला गया। विभाग इसका भुगतान करने को तैयार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *