आपदा राहत को लेकर सीएम का बैठकों का दौर जारी

तपोवन। आपदा राहत को लेकर सीएम का लगातार बैठकों को दौर जारी है। ताकि बचाव राहत कार्य से जुड़ी एजेंसियों में बेहतर तालमेल रहे। सीएम त्रिवेन्द्र रावत लगातार रिव्यू ले रहे है, ताकि बचाव कार्य में किसी तरह की कोताही ना रहे। मुख्यमंत्री त्रिवेद्र सिह रावत ने सोमवार देर शाम तपोवन रितिक कंपनी के कार्यालय मे आईजी, डीआईजी, डीएम, एसपी, आर्मी, आईटीबीपी, बीआरओ के वरिष्ठ अधिकारियों एवं एनटीपीसी के प्रोजेक्ट इंचार्ज अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में उन्होंने आपदा राहत एवं बचाव कार्यो की समीक्षा की।

मुख्यमंत्री ने सभी अधिकारियों को बेहतर तालमेल के साथ रेस्क्यू कार्य मे तेजी लाने के निर्देश दिए। सुनियोजित तरीके से आवश्यकता अनुसार संशाधनों का प्रयोग किया जाए। मुख्यमंत्री ने हर प्रभावित परिवार तक रसद पहुंचाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राशन किट वितरण मे कोई भी अनियमितता न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। डीएम को समय समय पर मीडिया को ब्रीफिंग करने को कहा ताकि भ्रामक और गलत खबरें न फैले। इस दौरान एनटीपीसी के प्रोजेक्ट इन्चार्ज ने टनल के बारे मे पूरी जानकारी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *