सहसपुर विधानसभाः पुख्ता हुआ राकेश नेगी के टिकट का दावा, पार्टी सर्वे ने बताया नम्बर वन

देहरादून। कांग्रेस में सहसपुर विधान सभा में टिकट को लेकर घमासान मचा हुआ है। यहां तकरीबन आधा दर्जन उम्मीदवार यहां से टिकट का दावा कर रहे हैं। लेकिन इन सब में पूर्व जिला पंचायत सदस्य राकेश नेगी इक्कीस साबित हुए हैं। पार्टी की अंदरूनी सर्वे और स्क्रीनिंग कमेटी की रिपोर्ट में भी राकेश नेगी नम्बर वन साबित हुए हैं।

सहसपुर विधानसभा सीट में स्थानीय प्रत्याशी बड़ा मुद्दा बना हुआ है। यहां से अभी तक कांग्रेेस ने किसी भी स्थानीय नेता को टिकट नहीं दिया। इस बार यहां के कांग्रेसी और स्थानीय जनता स्थानीय प्रत्याशी चाहती है। पूर्व जिला पंचायत सदस्य राकेश नेगी ने भी यहां से उम्मीदवारी का दावा किया है। पार्टी के अंदरूनी सर्वे और स्क्रीनिंग कमेटी की रिपोर्ट बताती है कि सहसपुर में राकेश नेगी कांग्रेस को जीत दिला सकते हैं। राकेश नेगी यहां पर बड़े जनाधार वाले नेता हैं। उनका सहसपुर में सभी वर्गों का समर्थन प्राप्त है। युवा होने के नाते उनके साथ युवा समर्थकों की एक बड़ी फौज है।

सबसे बड़ी बात है कि चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष हरीश रावत और पीसीसी अध्यक्ष गणेश गोदियाल भी राकेश नेगी की दावेदारी को अपनी हरी झण्डी दे दी है। सबसे बड़ी बात ये है कि राकेश नेगी के साथ कांग्रेस संगठन और दिल्ली संगठन खड़ा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *