सहसपुरः युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए राजावाला में दो दिवसीय दंगल

सेलाकुई। नशामुक्ति अभियान के तहत सहसपुर विधानसभा के तहत राजावाला में दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में कांग्रेस के महासचिव और पूर्व जिला पंचायत सदस्य राकेश सिंह नेगी बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। इस दंगल प्रतियोगिता का आयोजन ग्राम प्रधान राजावाला सुरेश पाल और पूर्व बीडीसी सदस्य यशपाल सिंह नेगी किया। दंगल को देखने के लिए क्षेत्र के हजारों लोग पहुंचे।

इस दौरान बतौर मुख्य अतिथि राकेश सिंह नेगी ने कहा कि कहा कि कुश्ती का खेल हमारी प्राचीन सभ्यता का प्रतीक है। कुश्ती का खेल दुनिया को भारत की देन है। प्राचीन काल से भारत के लोग कुश्ती के खेल से अपना मनोरंजन करते आ रहे है। आज कुश्ती में देश के खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाकर देश का नाम रोशन कर रहे हैं।

उन्होंने आयोजकों को बधाई देते हुए कहा कि इस तरह की कुश्ती प्रतियोगिताएं समय-समय पर आयोजित की जानी चाहिए। ताकि युवाओं को नशे से बचाया जा सके। उन्होंने कहा कि आज युवा वर्ग तेजी से नशे की ओर बढ़ता जा रहा है। उन्हे नशे से बचाने के लिए कुश्ती के खेल की ओर आकर्षित किया जाना चाहिए। उन्होंने युवाओं को नशा छोड़ खेलों में हिस्सा लेने का आहृान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *