वरिष्ठ पत्रकार राजेन्द्र जोशी का निधन

देहरादून। उत्तराखंड के वरिष्ठ पत्रकार और राज्य स्तरीय विज्ञापन अनुश्रवण समिति के अध्यक्ष राजेंद्र जोशी का शुक्रवार को कोरोना से निधन हो गया। उन्हें कुछ दिन पहले तबीयत खराब होने पर आरोगयधाम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार शाम को उन्होंने अंतिम सांस ली।
राजेन्द्र जोशी के निधन पर पत्रकारिता जगत में शोक की लहर है। सीएम ने भी राजेंद्र जोशी के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस दुख की इस घड़ी में राज्य सरकार उनके परिवार के साथ है।

वहीं पूर्व सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने भी वरिष्ठ पत्रकार प्रिय राजेंद्र जोशी के असामयिक निधन पर शोक जताया है। उन्होंने अपने शोक सदेंश में कहा कि वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र जोशी के असामयिक निधन से बहुत ही स्तब्ध हूँ। आज उनका जाना उनके परिवार के साथ-साथ मेरे लिए भी व्यक्तिगत क्षति है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *