देहरादून में खुला प्रदेश का पहला बाल मित्र थाना


देहरादून। सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने देहरादून में शुक्रवार को उत्तराखंड के प्रथम बाल मित्र थाने का उद्घाटन किया। यह थाना कोतवाली डालनवाला परिसर में खोला गया है। बालमित्र थाना के उद्घाटन के मौके पर सीएम त्रिवेन्द्र रावत ने कहा कि बाल मित्र थाने के रूप में की गई यह नई शुरूआत पुलिस का एक सुधारात्मक कदम है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेश में बच्चों की सुरक्षा के लिए एक करोड़ के रिवाल्विंग फंड की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि बाल मित्र थाने, समाज में एक नई सोच विकसित करेंगे। उन्होंनेे कहा कि बच्चे कच्ची मिट्टी की तरह होते हैं, हम उन्हें जिस माहौल में ढालना चाहे ढाल सकते हैं।

इस थाने की खास बात ये है कि यहां पुलिस सादी बर्दी में रहेेगे। इस मौके पर बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष ऊषा नेगी, महापौर सुनील गामा, डीजीपी अशोक कुमार, समेत पुलिस के आला अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *