कोरोना को देखते हुए वीर चंद्र सिंह गढ़वाली जी की मूर्ति का अनावरण कार्यक्रम निरस्त

देहरादून। पेशावर कांड की 91 वी वर्षगांठ पर प्रत्येक वर्ष जनपद पौड़ी गढ़वाल के पीठसैण में आयोजित होने वाला कार्यक्रम इस बार कोविड के बढ़ते प्रभाव के चलते निरस्त कर दिया गया है।

यह जानकारी देते हुए श्रीनगर क्षेत्र के विधायक एवं उच्च शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) माननीय डॉ. धन सिंह रावत जी ने बताया की पौड़ी के पीठसैण में प्रत्येक वर्ष पेशावर कांड की वर्षगांठ 23 अप्रैल को समारोह का आयोजन कर पेशावर कांड के नायक वीर चंद्र सिंह गढ़वाली जी को याद किया जाता है।

इस बार भी 23 अप्रैल को 91 वीं वर्षगांठ पर पीठसैण में उनकी मूर्ति का अनावरण एवं स्मारक का लोकार्पण मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के द्वारा किया जाना था लेकिन कोरोना के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए उक्त कार्यक्रम को निरस्त कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *