कद्दावर नेता जितेन्द्र नेगी ने की घरवापिसी, सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा में हुए शामिल

देहरादून। भाजपा में नेताओं का शामिल होने का सिलसिला लगातार जारी है। इसी क्रम में देहरादून के कद्दावर नेता और भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रहे जितेन्द्र नेगी ने भी घर वापिसी कर ली है। जितेन्द्र नेगी विधानसभा चुनावों में पार्टी से बगावत कर निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरे। जिसके चलते उन्होंने पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था।

बुधवार को जितेन्द्र नेगी अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा प्रदेश मुख्यालय पहंुचे जहां उन्होंने प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी और राज्यसभा सांसद नरेश बंसल की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ली। इस मौके पर जितेन्द्र नेगी ने कहा कि वे प्रधानमंत्री मोदी के हाथों को मजबूत करने के लिए भाजपा में शामिल हुए हैं।

बता दें की जितेन्द्र नेगी कद्ावर नेता हैं, उनका देहरादून जिले में बड़ा आधार है। ,खासकर रायपुर, डोईवाला, और धर्मपुर विधानसभा क्षेत्रों में उनका बड़ा दखल माना जाता है। उनके बीजेपी में घरवापिसी से भाजपा को लोकसभा चुनावों में बड़ा लाभ मिलने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *