शिक्षक और पत्रकार डा० मनोज सुंदरियाल का सड़क हादसे में निधन

देहरादून। शिक्षक और पूर्व पत्रकार डा० मनोज सुंदरियाल का तोताघाटी के पास सड़क हादसे में निधन हो गया है। मनोज सुंदरियाल धर्मानंद उनियाल डिग्री कालेज, नरेन्द्र नगर टिहरी गढ़वाल में पत्रकारिता विभाग में अपनी सेवाएं दे रहे थे।

मिली जानकारी के मुताबिक डा० मनोज सुंदरियाल कार से किसी रिश्तेदार की अंत्येष्टि में शामिल होने अपने गांव रुद्रप्रयाग जा रहे थे। जैसे ही उनकी कार तोताघाटी के पास पहुंची तभी कार पहाड़ से गिरते एक बड़े की पत्थर की चपेट में आ गई। इस हादसे में उनका निधन हो गया। बताया जा रहा है कि उनके साथ कार में तीन लोग सवार थे।

डा० मनोज सुंदरियाल एचएनबी गढ़वाल विवि बिड़ला कैम्पस के पूर्व छात्र रहे हैं। उन्होंने देहरादून से प्रकाशित अमर उजाला से अपने पत्रकारिता की शुरूआत की। उन्होंने बतौर शिक्षक देहरादून के डीएवी कालेज में पत्रकारिता विभाग में अध्यापन शुरू किया। इसके बाद उन्होंने पत्रकारिता और जनसंचार विभाग बिड़ला कैम्पस में शिक्षण कार्य किया। मौजूदा समय में वे नरेन्द्रनगर स्थित धर्मानंद उनियाल राजकीय डिग्री कालेज में पत्रकारिता विभाग में अपनी सेवाएं दे रहे थे। उनके इस असमायिक निधन से शिक्षक और पत्रकारिता जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *