टैंट हाउस में आग लगी, पुलिस आग पर पाया काबू

चम्पावत। थाना लोहाघाट के तहत एक टैंट हाउस में आग लगने से दुकान का सामान खाक हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस और अग्निशमन की टीम बामुश्किल आग पर काबू पाया।
टैंट हाउस में आग लगने की ये घटना सोमवार को घटी।

जानकारी के मुताबिक थाना लोहाघाट के तहत एसडीएम तिराहे के पास ऊर्बादत्त चौबे पुत्र परमानंद चौबे के मकान में किराये की दुकान में टेंट हाउस का सामान रखा हुआ था। इस दुकान में शार्ट सर्किट के कारण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रुप ले लिया और दुकान में रखा सारा सामान स्वाह हो गया।

प्ुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक किसी भी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई है। पुलिस और दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *