हरिद्वार जिला पंचायत अध्यक्ष-उपाध्यक्ष के पद भाजपा की झोली में आए

देहरादून। हरिद्वार में जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व पांच ब्लॉक प्रमुखों के पद पर भाजपा के अधिकृत प्रत्याशियों की जीत तय है। इन पदों पर किसी और की तरफ से नामांकन नहीं कराया गया है। भाजपा हरिद्वार में पंचायत चुनाव में पहली बार अपना झंडा बुलंद करने जा रही है। पार्टी मुख्यालय में सोमवार अपराह्न भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने पत्रकार वार्ता की।

उन्होंने बताया कि भाजपा ने जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर राजेंद्र सिंह उर्फ किरन चौधरी और उपाध्यक्ष के लिए अमित सिंह चौहान को प्रत्याशी घोषित किया था। इन पदों के लिए भाजपा के अधिकृत प्रत्याशियों के अलावा अन्य किसी ने नामांकन नहीं कराया है। इसी तरह ब्लॉक प्रमुखों में खानपुर से नितीश कुमार, भगवानपुर से करुणा कर्णवाल, लक्सर से डॉ.हर्ष कुमार दौलत, नारसन से कोमल देवी, बहादराबाद से आशा नेगी और रुड़की से राव लुगना प्रत्याशी घोषित किए थे।

इनमें नारसन ब्लॉक को छोड़कर अन्य में सिर्फ भाजपा प्रत्याशियों ने नामांकन कराया है। मंगलवार को नाम वापसी का अंतिम दिन है। ऐसे में पांच ब्लॉक प्रमुख भी निर्विरोध चुने जाने तय हैं। भट्ट ने दावा किया कि नारसन ब्लॉक में भी भाजपा की जीत पक्की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *