बालावाला में नशे के खिलाफ होगा दंगल-दंगल

देहरादून। शनिवार से बालावाला में नशे के खिलाफ दो दिनों तक दंगल चलेगा। इस दंगल में पहुंचकर देश के कई नामी पहलवान नशे को पटकनी देने का संदेश देंगे।

भाजपा नेता और एमकेपी एजुकेशन सोसाइटी के सचिव जितेन्द्र नेगी ने बताया कि नशा मुक्ति अभियान के तहत बालावाला में कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। इस कुश्ती प्रतियोगिता का मकसद युवाओं में नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाना है। उन्होंने बताया कि ये कुश्ती प्रतियोगिता शनिवार और रविवार दो दिन चलेगी जिसमें देस-परदेश के नामी पहलवान में दांव आजमायेंगे।

उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि कुश्ती प्रतियोगिता में हरियाणा से मोहित राणा पहलवान, मध्यप्रदेश से कर्नल सिंह पहलवान, दिल्ली से मनोज पहलवान, चंडीगढ़ प्रदीप पहलवान और पंजाब से बग्गा पहलवान इस कुश्ती प्रतियोगिता में शिरकत करनें जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रतियागिता के महंत संजय दास पहलवान, श्री हनुमान गढ़ी, श्री अयोध्याधाम भी पहुंचेंगे। इस दौरान पहलवानी के साथ-साथ साधु संतों का भी समागम देखने को मिलेगा।

उन्होंने बताया कि कुश्ती प्रतियोगिता का शुभारम्भ शनिवार को तुलसा वाटिका, भगवानदास चौक में शाम पांच बजे से होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *