नहीं रहे पत्रकारिता के ये दो मार्गदर्शक

देहरादून। पत्रकारिता शिक्षा से जु़ड़े सी०पी० पैन्यूली और तोहिष भट्ट के निधन की खबर है। डा० सी०पी० पैन्यूली बुन्देलखण्ड विवि में पत्रकारिता विभाग के विभागाध्यक्ष थे। वहीं तोहिष भट्ट देहरादून के एक निजी कालेज में अपने सेवाएं दे रहे थे। पत्रकारिता के ये दो मार्गदर्शक अब हमारे बीच नहीं रहे। उनके इस तरह जाने से पत्रकार बिरादरी और उनके विद्यार्थी स्तब्ध हैं।

युवा शिक्षक तोहिष भट्ट ने कुछ समय पत्रकारिता करने के बाद शिक्षण का रास्ता चुना। वे पिछले लगभग एक दशक से पत्रकारिता शिक्षण से जु़ड़े हुए थे। वहीं डा० सी०पी० पैन्यूली ने पत्रकारिता शिक्षण की शुरूआत गढ़वाल विश्वविद्यालय से की थी। और मौजूदा समय में वे बुन्देलखण्ड झांसी विवि में बतौर विभागध्यक्ष अपने सेवाएं दे रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *