फार्मेसी दिवस पर प्रशिक्षित बेरोजगार संगठन ने की बैठक, दहेज पीड़िता को दी आर्थिक सहायता

देहरादून। विश्व फार्मेसी डे के उपलक्ष में मां दुर्गा मंदिर सेवा न्यास डिफेंस कॉलोनी देहरादून में प्रशिक्षित बेरोजगार डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन द्वारा एक बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री जयप्रकाश जोशी ने की।

बैठक में भविष्य की योजनाओं व फार्मासिस्ट के उत्थान के लिए सभी लोगों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए और फार्मेसी दिवस की शुभकामनाएं दी। बैठक में कि उत्तराखंड के विभिन्न जिलों से आए हुए तकरीबन 40 प्रशिक्षित बेरोजगार फार्मासिस्ट उपस्थित थे।

इस दौरान प्रदेश सचिव जयप्रकाश गैरोला, प्रदेश कोषाध्यक्ष राजीव खत्री, अनुज पुंडीर, शिवराज सिंह नेगी, विजय फरसवाण अनक पाल, संजीव बलूनी, प्रवीण जोशी, संदीप वशिष्ठ, राकेश बधानी, हरीश सेनवाल, सोनल सेमल्टी,ऋचा जगूड़ी, विनायका डिमरी, इंदु डंगवाल आदि फार्मासिस्ट उपस्थित रहे।

दहेज पीड़िता का दी आर्थिक सहायता

प्रशिक्षित बेरोजगार डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने दहेज पीड़िता प्रीति जगूड़ी को कोरोनेशन अस्पताल पहुंचकर 8500 बतौर आर्थिक सहायता की राशि प्रदान की।

विदित हो कि विकासनगर निवासी प्रीति जगूड़ी कोरोनेशन हॉस्पिटल देहरादून में बर्न वार्ड में भर्ती है। जिन्हें उसके ससुराल वालों ने गर्म चिमटे व तवे से जलाकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। इस दौरान की एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष जयप्रकाश जोशी, सचिव जयप्रकाश गैरोला, कोषाध्यक्ष राजीव खत्री, विनायका डिमरी, ऋचा जगूड़ी, सोनल सेमल्टी, इंदु डंगवाल, विवेक भट्ट, संजीव बलूनी, अनुज पुंडीर, प्रवीन जोशी, राकेश बधानी व अन्य सभी फार्मासिस्ट मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *