पर्यावरण दिवस पर दून पैरामेडिकल कॉलेज में किया गया वृक्षारोपण

देहरादून। दून ग्रुप ऑफ़ कॉलेजेस के डायरेक्टर संजय चौधरी ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर दून पैरामेडिकल कॉलेज कॉलेज प्रांगण में आम का पौधा रोपित किया।

इस मौके पर डायरेक्टर संजय चौधरी ने कहा कि आज का दिन पर्यावरण संरक्षण और जल स्रोतों को बचाने के लिए संकल्प लेने का दिन है। उन्होंने छात्र-छात्राओं से आह्वान किया कि सभी को पर्यावरण व जल संरक्षण में अपना योगदान देना होगा। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए शैक्षणिक संस्थान के तौर पर हमारी जिम्मेदारी और अधिक बढ़ जाती है।

इस दौरान वृक्षारोपण कार्यक्रम में कॉलेज के स्टाफ और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *