उत्तराखण्ड में स्वास्थ्य सेवा में जबरदस्त सुधार, 10 महीने में चार गुना बढ़े आईसीयू यूनिट

देहरादून। आपातकालीन चिकित्सा सेवा 108 के बेड़े में 132 नए एम्बुलेंस जुड़ गये हैं। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र रावत ने मंगलवार को महात्मा गांधी शताब्दी नेत्र चिकित्सालय देहरादून में इन नई एम्बुलेंसों को हरी झण्डी दिखाई। उन्होंने इस दौरान गांधी शताब्दी अस्पताल में 10 बेड की आईसीयू यूनिट का भी उन्होंने लोकार्पण किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग से जुड़े सभी कोरोना वॉरियर्स को प्रमाणपत्र और 11-11 हजार रूपए की धनराशि सम्मान स्वरूप देने की घोषणा की

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र रावत ने कहा कि राज्य सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को लगातार मजबूत बनाने को कृत संकल्प है। इसी सिलसिले में आपातकालीन एम्बुलेंस सेवा 108 को प्रभावी बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस आपातकालीन सेवा में 132 नई एम्बुलेंस के सम्मिलित होने से मरीजों को स्वास्थ्य सेवा का त्वरित लाभ मिल सकेगा। खासकर पहाड़ी क्षेत्रों में यह सेवा मरीजों के लिए जीवनदायिनी साबित होंगी।

उन्होंने कहा कि पर्वतीय इलाकों में एम्बुलेंस से मरीज को लाने में दिक्कतें होती थीं, इसे ध्यान में रखते हुए जो नई 132 एम्बुलेंस लाई गई हैं उनमें से 96 एडवांस व 36 बेसिक लाइफ सपोर्ट सिस्टम से युक्त हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना काल में राज्य की चिकित्सा सेवा में जबरदस्त सुधार किया गया है। 10 महीने पहले जहां राज्य में कुल 216 आईसीयू बेड व 116 वेन्टीलेटर्स थे जो अब बढ़कर 863 आईसीयू बेड और 695 वेन्टीलेटर्स हो गए हैँ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *