निकाय चुनाव में उक्रांद महिलाओं को देगा 33 फीसदी हिस्सेदारी

देहरादून। गुरूवार को उक्रांद महानगर देहरादून की एक अहम बैठक केंद्रीय महामंत्री विजय बौड़ाई की अगुवाई में उक्रांद केंद्रीय कार्यालय मे सम्मन्न हुई। बैठक में दल की आगामी निकाय चुनाव को लेकर तैयारियों पर चर्चा हुई। महानगर कार्यकारिणी के समस्त पदाधिकारियों ने अपनी-२ बात महामंत्री के समक्ष रखी।

वर्तमान मे वाडों की मतदाताओं वार एवं परिसीमनवार कई बिदुओं पर महानगर अध्यक्ष विजेंद्र रावत ने अपने सुझाव दिये, और चुनाव की तैयारी की बात बैठक में रखी।

केंद्रीय महामंत्री विजय बौड़ाई ने कहा कि नगर निगम में 15वर्षों से भाजपा सत्ता में रही, लेकिन नगर निगम में कोई भी कार्य में प्रगति नहीं हुई। निगम की समस्याएं जस की तस है। कूड़ा निस्तारण की स्थिति बहुत की चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि उक्रांद नगर निगम देहरादून में 100 वार्डाे में पूरे दम खम के साथ लड़ेगा।

महानगर उपाध्यक्ष शंखधर ने कहा जल्द ही निकाय चुनाव के लिए आवेदन भी लिए जाएंगे इसकी प्रकिया चल रही है। अनिता शर्मा महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष ने कहा निकाय चुनावों मे महानगर देहरादून मे महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए 33 प्रतिशत टिकट वार्डाे मे दिये जाएंगे। मनोज कुमार ने कहा की आरक्षित वार्डाे के लिए सीटों पर विशेष ध्यान दिया जायेगा।

बैठक में केंद्रीय महामंत्री मीनाक्षी घिड़ियाल, लटाफत हुसैन, निर्मल शाह, अनिल डोभाल, रवि भट्ट, उषा पंवार, राजेश भट्ट, अमित कुमार, विनीत सकलानी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *