देहरादून। सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग द्वारा पत्रकारों के हित और कल्याण के लिए संचालित उत्तराखंड पत्रकार कल्याण कोष/मुख्यमंत्री पत्रकार सम्मान पेंशन योजना समिति में आगामी दो वर्ष के लिए गैर सरकारी सदस्य के रूप में डॉ. वी.डी.शर्मा (देवभूमि पत्रकार यूनियन, देहरादून), दिनेश जोशी (एनयूजेआई, हल्द्वानी नैनीताल), निशा रस्तोगी (एसोसिएशन ऑफ स्माल एंड मीडियम न्यूज पेपर्स ऑफ इंडिया, देहरादून), दीन दयाल मित्तल (इंडियन एसोसिएशन ऑफ प्रेस एन मिडिया मेन, देहरादून) को नामित किया गया है। समिति के नये सदस्य पूर्ववर्ती समिति का स्थान लेंगे। गौरतलब है कि यह समिति मान्यता प्राप्त व श्रमजीवी पत्रकारों की पेंशन, मेडिकल, मृतक आश्रित आर्थिक सहायता मामलों का निस्तारण करती है।
Related Posts
पूर्व सीएम त्रिवेन्द्र का गढ़वाल भ्रमण, गैरसैण में मनाएंगे लोकपर्व हरेला
- republic
- July 14, 2021
- 0
देहरादून। पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत कुमाऊं भ्रमण के बाद 15 से 20 जुलाई तक 06 दिवसीय गढ़वाल भ्रमण पर रहेंगे। इस दौरे में पूर्व […]
पुलिसकर्मियों को जेल सुपरिटेंडेंट के रूप में नियुक्ति पर नैनीताल हाईकोर्ट ने दिया ये फैसला
- republic
- April 13, 2021
- 0
नैनीताल। उत्तराखंड हाईकोर्ट ने कैदियों के अधिकार से संबंधित एक महत्वपूर्ण निर्णय में कहा कि पुलिस कर्मियों को जेल सुपरिटेंडेंट के रूप में नियुक्त नहीं […]
सूबे में स्वास्थ्य सेवाओं की जनपदवार करें समीक्षाः डॉ. धन सिंह रावत
- republic
- December 20, 2024
- 0
देहरादून। प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं के सुधारीकरण के दृष्टिगत जनपदवार समीक्षा की जायेगी। जिसकी रिपोर्ट एक माह के भीतर शासन को उपलब्ध कराने के निर्देश […]
