उत्तराखण्डः करण माहरा बने पीसीसी अध्यक्ष, तो यशपाल आर्य को मिला नेता प्रतिपक्ष का जिम्मा

देहरादून। आखिरकार कांग्रेस ने उत्तराखण्ड में अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष के नामों का रविवार को ऐलान कर दिया है। गणेश गोदियाल के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने का बाद नए पीसीसी अध्यक्ष के नाम को लेकर कई अटकलें लगाई जा रही थी। जानकार बता रहे थे गणेश गोदियाल को दुबार पीसीसी अध्यक्ष बनाया जा सकता है। वहीं नेता प्रतिपक्ष के नाम को लेकर इसी तरह की अटकल बाजी का दौर चल रहा था। लेकिन रविवार को शाम को कांग्रेस हाईकमान ने नेता प्रतिपक्ष और पीसीसी अध्यक्ष के नामों का ऐलान कर सारी अटकलों पर विराम लगा दिया है।

कांग्रेस हाईकमान की ओर से जारी पत्र के मुताबिक करण मेहरा को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया हैं। वहीं नेता प्रतिपक्ष पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य को बनाया गया है। जबकि युवा कांग्रेसी भुवन कापड़ी को उपनेता प्रतिपक्ष बनाया गया है।
भुवन कापड़ी खटीमा से विधायक हैं और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को करारी शिकस्त देकरा विधानसभा पहुंचे हैं। वहीं यशपाल आर्य बाजपुर से विधायक हैं। कांग्रेस के शासनकाल में वे विधानसभा अध्यक्ष समेत कैबिनेट मंत्री रहे हैं। लेकिन साल 2017 में वे कांग्रेस छोड़कर भाजपा में चले गये थे। भाजपा शासन में भी वे कैबिनेट मंत्री रहे। वहीं 2022 के चुनाव से ऐन पहले वे भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *