उत्तराखण्डः पीसीसी अध्यक्ष करन माहरा ने मीडिया कमेटी की भंग

देहरादून। उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने प्रदेश कांग्रेस मीडिया कमेटी को तुरन्त प्रभाव से भंग कर दिया है। उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में पार्टी का पक्ष रखने हेतु मीडिया पैनलिस्ट नियुक्त किया है।

ये जानकारी देते हुए प्रदेश महामंत्री नवीन जोशी ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने प्रदेश मीडिया कमेटी को भंग करते हुए मीडिया कमेटी के विधिवत गठन तक कांग्रेस मीडिया पैनलिस्टों की घोषणा की है।

मीडिया पैनल में राजीव महर्षि, गरिमा दसौनी, दीपक बलूटिया, मथुरादत्त जोशी, धीरेन्द्र प्रताप, सूर्यकान्त धस्माना, डॉ० आर.पी. रतूडी, डॉ० प्रदीप जोशी, राजेश चमोली, लखपत बुटोला, डॉ० प्रतिमा सिंह, दीप बोहरा, सूरत सिंह नेगी, सुजाता पॉल, लक्ष्मी अग्रवाल, डॉ० जसविन्दर सिंह गोगी, शिवा वर्मा, अमरजीत सिंह, शीशपाल सिंह बिष्ट, वसी जैदी, विजयपाल रावत, संजय किशोर, गौरव चौधरी, अंशुल श्रीकुंज, नेहा चौहान को शामिल किया गया है।

उन्होंने ने बताया कि शीघ्र ही प्रदेश कांग्रेस कमेटी की मीडिया समिति का नये सिरे से विधिवत रूप से गठन किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *